नेपाल सीमा से सटे इलाके में बढ़ रही मादक तस्करी, एक ही रात में चार गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,12 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने बुधवार रात दो अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर चार लोगों को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा के डांगिबस्ती स्थित मेची नदी के पास की गई, जहां नेपाल के भद्रपुर निवासी रोहित राय को 102 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल से भारत मादक पदार्थ लेने आया था और लौटते समय उसे गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि पांच दिन पहले भी इसी स्थान से एक अन्य नेपाली तस्कर पकड़ा गया था।


वहीं दूसरी कार्रवाई में पानीटंकी राज्य सड़क पर सिलीगुड़ी की ओर आ रही एक सिक्किम नंबर की गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 257 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस मामले में वीर बहादुर छेत्री, आशीष छेत्री और राजकुमार राय को गिरफ्तार किया गया। तीनों सिक्किम के रंगपो के निवासी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *