DYFI के उत्तरकन्या अभियान को लेकर माहौल गर्म, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले 

सिलीगुड़ी, 13 अप्रैल (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में आज DYFI के उत्तरकन्या अभियान को लेकर माहौल गर्म हो गया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप लगा। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के कई गोले दागे। जबकि इस दौरान कई डीवाईएफआई नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।   


दरअसल, DYFI  ने राज्य में हो रहे भर्ती भ्रष्टाचार के विरोध और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर आज उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया था। रैली में वामपंथी युवा संगठन DYFI की प्रदेश सचिव मीनाक्षी मुखर्जी समेत हजारों की संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली जैसे ही तिनबत्ती मोड़ पर पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रैली को रोक दिया। उसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ेने पड़े। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *