सिलीगुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी ईद का पर्व आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में आज नमाज का आयोजन हुआ। वहीं, एक दुसरे को गले लगा कर लोगों ने ईद की शुभकामना दी। इस बीच सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत गांधीनगर नूरी मस्जिद की तरफ से ईद पर्व के अवसर पर आपसी दूरी को मिटाने एवं भाईचारा को मजबूत बनाने के उद्देश्य के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान नूरी मस्जिद की तरफ से धर्म जिसका जिसका उत्सव सबका संदेश देते हुए लोगों को शरबत के साथ सेवइयां खिलाकर मुंह मिठा कराया गया।