राजगंज,18 मार्च (नि.स.)। विधानसभा चुनाव से पहले राजगंज में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। चार बार के विधायक खगेश्वर राय को टिकट न मिलने के बाद से इलाके में सियासी चर्चा और विवाद तेज हो गया है।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है। तृणमूल नेता और जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा सीट के उम्मीदवार कृष्ण दास ने कहा कि राजगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जिसे पार्टी ने टिकट नहीं दिया, वह अपने बूथ पर ही हार चुका है।
वहीं दूसरी ओर, राजगंज विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के समर्थन में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया।
रैली से पहले जलपाईगुड़ी सदर सीट के उम्मीदवार कृष्ण दास के घर जाकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद वहीं से स्वप्ना बर्मन के समर्थन में बाइक रैली की शुरुआत हुई, जो राजगंज के विभिन्न इलाकों परिक्रमा किया।
रैली में शामिल तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार तरीके से जीत का दावा किया और आने वाले चुनाव में भारी बहुमत से जीत की उम्मीद जताई।
