गाजलडोबा, 31 अक्टूबर (नि.सं.)। गाजलडोबा की तीस्ता नहर में एक हाथी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। गर्मी और थकान से राहत पाने के लिए हाथी नहर के पानी में उतरकर जमकर मस्ती करता नजर आया।
हाथी कभी अपनी सूंड से पानी उछालता दिखा तो कभी पानी में डुबकी लगाकर नहाता रहा। काफी देर तक उसकी जलक्रीड़ा जारी रही। हाथी की इन अठखेलियों को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग भी रुक गए। कई लोगों ने इस मनमोहक नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। जंगल से बाहर तीस्ता नहर में हाथी की इस मस्ती ने राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया।




