राजगंज में खेती की जमीन पर हाथियों का उत्पात, आलू की फसल नष्ट

राजगंज, 28 जनवरी(नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत मुरगिभिटा गांव में हाथियों के उत्पात से इलाके में दहशत फैल गई। मंगलवार देर रात दो हाथी आलू की खेती वाले खेत में घुस आए, जिससे फसल को भारी नुकसान हुआ है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रात करीब ढाई बजे अचानक हाथियों की आवाज से ग्रामीणों की नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा गया कि दो हाथी इलाके में इधर-उधर घूम रहे है और आलू के खेत को रौंद रहे है। सूचना मिलते ही बेलाकोबा रेंज के वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को इलाके से बाहर खदेड़ा गया।

इस घटना में किसान निकुंज दास की आलू की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। निकुंज दास का कहना है कि वे दिन-मजदूरी पर निर्भर किसान है और इस तरह के नुकसान की भरपाई करना उनके लिए बेहद मुश्किल है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *