अलीपुरद्वार,17अप्रैल (नि.सं.)। बाइसन के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम विश्वजीत विश्वास है। बताया गया है कि आज सुबह दो बाइसन फालाकाटा शहर के 1 और 2 नंबर वार्ड के चुआखोला इलाके में घुस आएऔर इलाके में उत्पात मचाने लगे।
इस दौरान विश्वजीत विश्वास नामक एक व्यक्ति जमीन पर काम कर रहा था। एक बाइसन ने पीछे से व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद घायल को बरामद कर फलाकाटा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ते देख उसे कूचबिहार रेफर कर गया है। बाइसनों ने इलाके में एक अन्य व्यक्ति पर भी हमला किया है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे।