फांसीदेवा,7 फरवरी(नि.सं.)। फांसीदेवा के घोषपुकुर इलाके में एक खाली घर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि पति की मौत के बाद पत्नी अंजलि घोष घर पर नहीं रहती थी। स्थानीय लोगों ने गुरुवार देर रात को घर में आग लगी देखी।
इसके बाद आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। बाद में पुलिस ने इसकी जानकारी माटीगाड़ा दमकल केंद्र को दी गई। खबर मिले ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन रास्ता छोटा होने के कारण दमकल गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया।स्थानीय निवासी धीरू राय ने बताया कि परिवार बहुत गरीब है।
कई दिन पहले घर के सभी लोग कहीं गए हुए थे। आग लगने की घटना बीती रात हुई। उन्होंने सरकार से परिवार को मदद करने के लिए अपील की। फांसीदेवा के घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।