फांसीदेवा,8 जनवरी (नि.सं.)। गुप्त चैंबर बनाकर गांजा की तस्करी की जा रही थी। लेकिन इससे पहले फांसीदेवा थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि फांसीदेवा के घोषपुकुर-फूलबाड़ी 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के धामनागछ इलाके में एक खड़ी लॉरी से 78 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम रज्जाक मंडल और मोफिजुल हक है। ये दोनों तूफानगंज के रहने वाले है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कूचबिहार के तूफानगंज से कोलकाता में गांजा की तस्करी करने की योजना बनाए थे। तस्करी के उद्देश्य से इस्तेमाल की गई लॉरी को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
