भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने शुरू किया चुनाव प्रचार

खोरीबाड़ी,19 मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा खोरीबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने घोषपुकुर स्थित शिवमंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, नंदी प्रसाद राय सहित अन्य कार्यकर्ता थे।


युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ ने बताया फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से दुर्गा मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दिया गया। युवाओं में काफी उत्साह है। आज घोषपुखुर शिवमंदिर में पूजा अर्चना पश्चात प्रचार कार्य प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू के द्वारा दीवार लेखन भी किया गया।कंचन देवनाथ ने बताया परिवर्तन की लहर है। मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी की जीत निश्चित है।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी दुर्गा मुर्मू ने क्षेत्रों में अमन शांति व विकास करने की बात कही। लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी जनता से जुड़ी पार्टी है। चाय श्रमिकों सहित सभी लोगों के समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव तत्पर है। उन्होने कहा जीत पक्की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *