फांसीदेवा में सरकारी बस से 60 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

फांसीदेवा,11 जुलाई (नि.सं.)। घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने सरकारी बस से 60 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनहाटा के उज्जवल शील, फालाकाटा के अमल बर्मन और मालदा के निवासी आत्मिक पांडे के रूप में हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात फांसीदेवा के घोषपुकुर मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने गुप्त सुचना पर अभियान चलाया। इस दौरान सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही एक सरकारी यात्री बस को रोक कर तलाशी ली गई। जिसके बाद बस के केबिन में तीन ट्रॉली बैग से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपया है। गांजा को कूचबिहार से तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। घटना में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। फांसीदेवा के घोषपुकुर चौकी की पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *