फांसीदेवा में तालाब में डूबने से किशोरी की मौत 

फांसीदेवा,7 जून (नि.सं.)। तालाब में मछली पकड़ने के दौरान एक किशोरी के डूबने से मौत हो गई है। घटना फांसीदेवा के हेटमुडी सिंगीझारा इलाके की सरकारगछ में घटी है। किशोरी का नाम निकिता लाकड़ा (10) है। मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह निकिता खेती में अपने पिता की मदद करने गई थी। इस दौरान तालाब में मछली पकड़ने चली गई। तभी निकिता अचानक गहरे पानी में चली गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद निकिता के शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि तालाब में किसी जहरीले सांप के काटने से निकिता की मौत हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *