फांसीदेवा,22 मार्च (नि.सं.)। फांसीदेवा के चटहाट के बोइरगछ इलाके में तीस्ता कैनल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होेने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार आज तीस्ता कैनल मेें नहाने गए कुछ किशोरों नेे उक्त शव को देखा।
इसके बाद किशोरों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी फांसीदेवा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। फांसीदेवा पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
