फांसीदेवा महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

फांसीदेवा,5 जनवरी (नि.सं.)। राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से तृणमूल कार्यकर्ता समर्थक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्मदिन मना रहे हैं। फांसीदेवा महिला तृणमूल कांग्रेस के तत्वावधान आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी मनाया गया है।


विधाननगर में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर के सामने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान राज्य के कानून व स्वास्थ्य विभाग के राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष पापिया घोष, फांसीदेवा ब्लॉक 2 अध्यक्ष काजल घोष, शीतल पाल, मिस्टु सरकार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इस संबंध में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि आज के दिन हमारे कार्यकर्ता उत्साह में रहते है। हम दीदी का सम्मान करने के लिए और साल के 365 दिन उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *