फाटापुकुर किशोर संघ क्लब की काली पूजा की तैयारी जोरों पर

राजगंज,26 अक्टूबर(नि.सं.)। काली पूजा में अब कुछ ही दिन रह गए है। वही, राजगंज के फाटापुकुर किशोर संघ क्लब की काली पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 30वें साल में इस साल उनकी थीम ‘अनुभूति’है। फाटापुकुर के किशोर संघ क्लब और पाठागार वर्षों से राजगंज में काली पूजा मनाते आ रहे हैं।


हर साल अलग-अलग थीम पर पूजा की जाती है। इस बार पूजा की थीम अनुभूति है। पूजा कमिटी के सदस्यों में से एक शुभंकर घोष ने कहा कि पूजा के कुछ दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्हें उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी काफी संख्या में दर्शक आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *