राजगंज,23फरवरी(नि.सं.)। फाटापुकुर के ईरानी बस्ती में भीषण आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। बताया गया है कि आज स्थानीय लोगों ने घर में आग लगी देखी। स्थानीय लोगों ने पानी से आग बुझाने का काम शुरू किया।वहीं, खबर पाकर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।खबर पाकर दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।आग से एक बाइक और दो घर जलकर राख हो गए है। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी होगी। राजगंज पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
