राजगंज, 21 नवंबर(नि.सं)। सिलीगुड़ी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करीब 57 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मोहम्मद इफ्तिखार और मोहम्मद परवेज है। दोनों बिहार के अररिया जिले के रहने वाले है। सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सुचना के आधार पर एसटीएफ ने फाटापुकुर टोल गेट संलग्न इलाके में अभियान चलाकर एक पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली। वैन की तलाशी लेने पर तीन बोरियों से करीब 57 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा कूचबिहार से सिलीगुड़ी होते हुए बिहार में तस्करी के लिए जा रहा था। इस घटना में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों को कल जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
