सिलीगुड़ी में महिला सिविक वालंटियर की पिटाई के बाद लगाई गई आग, एक गिरफ्तार

फांसीदेवा, 12 जुलाई (नि.सं.)। महिला सिविक वालंटियर को उसके घर में घुसकर कथित तौर पर पीटने के बाद आग लगा कर जाने से मारने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। घटना फांसीदेवा के शक्तिनगर इलाके की है। घायल महिला का नाम मम्पी देबनाथ मैत्र है। वह फांसीदेवा थाने में सिविक वालंटियर के रूप में कार्यरत हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, मम्पी ड्यूटी से घर लौटने के बाद खाना बना रही थी। उसी समय मम्पी की एक रिश्तेदार चिरोता देबनाथ ने रूपये के लिए मम्पी को बेरहमी से पिटाई कर दी। गर्भवती होने के कारण वह बेहोश हो गई। आरोप है की जिसके बाद आरोपी महिला ने मम्पी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद घर से सोने के आभूषण और रूपये लेकर निकल गई। इसी बीच मम्पी के शरीर में आग लगते ही वह होश में आ गई। फिर उसने आग बुझाई और चिल्लाने लगी।

मम्पी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल मम्पी को बरामद कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर वहां से सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना के बाद परिजनों की तरफ से फांसीदेवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गई। दर्ज शिकायत के आधार पर चिरोता देबनाथ को फांसीदेवा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom girişCasibom Girişcasibom