फीकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प के तहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे अरुण घोष, लोगों ने किया गुस्सा जाहिर

खोरीबाड़ी, 29 जून (नि.सं.)। फीकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प के तहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपती अरुण घोष सहित प्रशासनिक अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी के बुरागंज ग्राम पंचायत में आज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के पास फीकल वेस्ट मैनेजमेंट कार्य शुरू एवं सरकारी जमीन पर बोर्ड लगाने का कार्य था। वहीं, कार्य का आरंभ होते ही सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपती अरुण घोष, वन एवं भूमि कर्मध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, खोरीबाड़ी बीडीओ दीप्ति साव, बुरागंज ग्राम पंचायत प्रधान अनिता राय को घेर कर स्थानीय लोगों ने अपना गुस्सा व्यक्त किया। इधर, खबर मिलते ही खोरीबाड़ी थाने के ओसी मोनतोष सरकार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। वहीं, बाद में स्थानीय लोगों को समझने के बाद सरकारी बोर्ड को लगाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प के चलते इलाका  दुर्गंध और मक्खियों से भर गया है। वहीं, फीकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प शुरू होने से समस्या और भी बढ़ जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş