सिलीगुड़ी में बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स में आगजनी की घटना, बड़ी दुर्घटना टली

सिलीगुड़ी, 22 फरवरी(नि.सं)। सिलीगुड़ी के महावीर स्थान इलाके में स्थित एक पुराने बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले उस हिस्से में फैली। जहां इमारत के सभी बिजली मीटर लगे हुए थे।आग की सूचना मिलते ही मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मार्केट कॉम्प्लेक्स में मौजूद सभी लोग घबराकर बाहर निकल आए। हालांकि,रविवार होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थीं। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।


खबर मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। आग की खबर पाकर सिलीगुड़ी नगर निगम के विपक्ष के नेता एवं पार्षद अमित जैन भी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल और पुलिस सूत्रों के अनुसार, मार्केट कॉम्प्लेक्स में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था मौजूद नहीं थी। जिसके कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। छोटी गलियों की वजह से दमकल की गाड़ियों को अंदर ले जाने में परेशानी हुई। दमकल कर्मियों को पहले देशबंधु चित्तरंजन दास फ्लाईओवर के ऊपर से इंजन लगाकर आग बुझाने का काम शुरू करना पड़ा। बाद में महावीर स्थान की गलियों में दो और दमकल वाहन प्रवेश हुए। बताया जा रहा है कि यह बहुमंजिला इमारत काफी पुरानी है। लंबे समय से यहां मार्केट कॉम्प्लेक्स संचालित हो रहा है। लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। दमकल विभाग ने इमारत के मालिक और प्रबंधन को तलब किया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *