सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव को लेकर सिलीगुड़ी में प्रचार अपने चरम पर है। वोटरों को लुभाने के लिए उम्मीदवार लगातार मैदान में हैं, लेकिन इसी बीच तृणमूल और भाजपा के दो चेहरे अलग ही अंदाज़ में चर्चा में आ गए है।
एक ओर तृणमूल उम्मीदवार और मेयर गौतम देव प्रचार के बीच अचानक जिम में नजर आए। डंबल उठाते और ट्रेडमिल पर पसीना बहाते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद लोग कह रहे है, ‘फिटनेस में आगे गौतम’।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष भी पीछे नहीं है। बाघाजतिन पार्क में प्रचार के दौरान अचानक बैडमिंटन खेलते नजर आये। स्थानीय लोगों के साथ बैडमिंटन थामे उनका खेलना भी खूब वायरल हो रहा है। लोगों की प्रतिक्रिया,‘खेल में मन, वोट का लक्ष्य’।
फिटनेस और फन के इस अलग अंदाज़ के बीच सिलीगुड़ी का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। हालांकि जिम हो या खेल का मैदान दोनों उम्मीदवार वोटरों के दरवाजे पर दस्तक देना नहीं भूल रहे है।
