सिलीगुड़ी, 29 जनवरी (नि.सं.)। लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील चंद्र तिर्की सुनवाई में उपस्थित हुए। गुरुवार को वे नक्सलबाड़ी बीडीओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा।
बताया गया है कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची में फांसीदेवा के पूर्व विधायक सुनील चंद्र तिर्की का नाम दर्ज नहीं है। हालांकि, उसी सूची में उनके पिता एवं राज्य के पूर्व मंत्री ईश्वर चंद्र तिर्की का नाम मौजूद है, जिनकी आयु उस समय 50 वर्ष से अधिक दर्शाई गई थी। इसी आधार पर लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी बताते हुए बीएलओ द्वारा नोटिस जारी किया गया था।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील चंद्र तिर्की ने कहा कि नोटिस मिलना कोई केस नहीं है। जितनी बार बुलाया गया है, वे हर बार उपस्थित हुए है। वे एक मतदाता हैं, इसी कारण उन्हें बुलाया गया है और वे कानून का पालन करते हुए सुनवाई में शामिल हुए है।
