नक्सलबाड़ी के दूरदराज गांवों में तीन सड़कों का शिलान्यास

नक्सलबाड़ी, 8 फरवरी(नि.सं)। ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सिलीगुड़ी महकमा परिषद लगातार काम कर रही है। नक्सलबाड़ी के तीन दूरदराज गांवों में तीन नई सड़कों का शिलान्यास महकमा परिषद के सभाधिपति द्वारा किया गया। नक्सलबाड़ी के कोटिया जोत, खालबस्ती और नेहाल जोत में कुल तीन किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है। लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों का काम आगामी तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। सड़क निर्माण शुरू होते ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है।


इस अवसर पर सभाधिपति अरुण घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गांव-गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं और महकमा परिषद पूरे क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास कर रही है, लेकिन भाजपा विधायक और सांसद किसी भी विकास कार्य में नजर नहीं आते है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *