सिलीगुड़ी में डकैती की योजना विफल, 4 बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 जनवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल रात जंक्शन संलग्न बीआरआई कॉलोनी में सुनसान जगह पर 10-12 लोगों का एक गिरोह डकैती की योजना तैयार कर रहा था। तभी पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की नजर इस गिरोह पर पड़ी। पुलिस को आता देख कई बदमाश फरार हो गए। लेकिन मौके से पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ लिया। आरोपियों के नाम तनिश राय (29), प्रकाश दोर्जी (35), सूरज खाती (33) और दिलीप विश्वकर्मा (44) को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तनिश राय कालिंगपोंग और बाकी के तीनों आरोपी सिलीगुड़ी के निवासी बताये गये है। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *