सिलीगुड़ी, 19 नवंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात अभियान चलाकर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमशों के नाम सोनाबाबू साहानी, राहुल शाह, मोहम्मद छोटू और बिट्टू देवनाथ है।
सूत्रों के अनुसार, टिकियापाड़ा इलाके में बीती रात करीब छह बदमाशों का एक गिरोह किसी बड़ी घटना को देने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसकी सूचना मिलते ही सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देख कर सभी बदमाश भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को धरदबोचा। पुलिस को बदमाशों के पास से कई हथियार बरामद हुए है। जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। सिलीगुड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
