सिलीगुड़ी में पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, 2 महिला सहित 7 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,14 फरवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना अंतर्गत मिलने मोड़ इलाके से पैरामेडिकल के नाम पर छात्रों के साथ फर्जीवाड़ा की घटना सामने आई है। विगत एक सप्ताह में यह दूसरी वारदात है। इससे पहले सालबाड़ी इलाके से पैरामेडिकल सेंटर रातों-रात वोकेशनल सेंटर में तब्दील हो गया था। माहौल गर्म होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। हालांकि, इस घटना के शांत होने से पहले ही बीते कल रात मिलन मोड़ इलाके से पैरामेडिकल के नाम पर छात्रों के साथ फर्जीवाड़ा करने का एक और मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर छात्रों ने प्रधान नगर थाना में जमकर विरोध जताया। पुलिस के समझाने पर छात्रों द्वारा घटना को लेकर एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संस्था के कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है। 
गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजय शर्मा, कौशिक गुहो, सुब्रजीत शर्मा, नवीन बनिक, अभिजीत सूत्रोधर और दो महिला रोधा खाती, रोशी छेत्री है। गिरफ्तार आरोपियों में संजय शर्मा, कौशिक गुहो, सुब्रजीत शर्मा 44 नंबर वार्ड स्थित जनता नगर के निवासी हैं। जबकि अभिजीत सूत्रधार अलीपुरद्वार एवं रोधा खाती मिरिक और रोशी छेत्री कलिम्पोंग की निवासी बतायी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय शर्मा कौशिक गुहो और सुब्रजीत शर्मा संस्था के डायरेक्टर है। छात्रों का आरोप है कि उन लोगों को पहले बताया गया था कि यहां पर पैरामेडिकल कोर्स करवाई जाती है। जिसके लिए छात्रों से डेढ़ लाख रुपए लिए गए हैं। लेकिन उन्हें पैरामेडिकल कोर्स की जगह वोकेशनल ट्रेनिंग करवाया गया। lट्रेनिंग के बाद उन लोगों को जो प्लेसमेंट मिलनी चाहिए थी। वह प्लेसमेंट भी नहीं मिली। संस्था की तरफ से जो कोर्स के लिए सर्टिफिकेट दिए गए है। उस सर्टिफिकेट का कहीं पर कोई मान्यता नहीं है। छात्रों का दवा है कि सालबाड़ी की पैरामेडिकल संस्था और मिलन मोड़ की पैरामेडिकल संस्था पहले एक था। बाद में दो अलग-अलग नाम से सालबाड़ी और मिलनमोड़ में इसे खोला गया। छात्रों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की है।
इस विषय के सरकारी पक्ष के वकील सुशांतो नियोगी ने कहा कि जिस संस्था के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उस संस्था को स्वास्थ्य विभाग का कोई अनुमोदन नहीं मिला है। आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *