फुलबाड़ी इलाके में एक साथ कई घरो में डकैती मामले में गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 मई (नि.सं.)। एनजेपी थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने फुलबाड़ी इलाके में एक साथ कई घरो में हुए डकैती मामले में गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मजिदुल रहमान उर्फ सलीम है। आरोपी के पास से डकैती हुए सोना के कुछ ज्वेरता भी बरामद किये गये है।


गौरतलब है कि गत 21 मार्च की रात को फूलबाड़ी इलाके में एक साथ कई घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना को लेकर फूलबाड़ी इलाके में सनसनी फैल गई थी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे।

इधर, जांच में जुटी पुलिस ने घटना के करीब 2 महीने बाद बीती कल रात डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 9 ग्राम सोना के अलंकार भी बरामद किया गया है। पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरोह में शामिल अन्य तीन आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। इस बीच आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom giriş