फूलबाड़ी में व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज, 9 अक्टूबर (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के फूलबाड़ी के 2 नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत पूर्व धर्मतला के जयनगर काॅलोनी में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक का नाम स्वपन बनिक (40) है।


बताया गया है कि आज सुबह परिवार वालों ने घर में स्वपन बनिक का फंदे से लटकता शव देखा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्वपन बनिक पारिवारिक अशांति और कर्ज के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की होगी।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO