फूलबाड़ी,6 मार्च (नि.सं.)। होली में अब कुछ ही दिन रह गए है। वहीं, अबीर के कारखाने में कर्मचारी व्यस्त है। हालांकि, अन्य बार की तुलना में इस साल अबीर की मांग कम है,इसलिए फूलबाड़ी की सीमा संलग्न चंपदगछ इलाके में अबीर कारखाने में काफी कम अबीर बनाए जा रहे है।
कारखाने के कर्मचारी जीवन मंडल ने बताया कि बीस वर्षों से फूलबाड़ी सीमा इलाके के चंपदगछ में अबीर बनाया जाता है। यह अबीर भूटान से विभिन्न सामग्री लाकर बनाया जाता है। सिलीगुड़ी, इस्लामपुर, रायगंज समेत विभिन्न इलाकों में अबीर की बिक्री की जाती थी, हालांकि, इस वर्ष अबीर की मांग कम होने के कारण अबीर काफी कम बनाई जा रही है। पहले 10-12 मजदूरों से तीन-चार रंगों का अबीर बनवाया जाता था। इस साल तीन कर्मचारियों के साथ फिर से केवल गुलाबी और गेरूआ रंग बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अबीर सिलीगुड़ी बाजार में बेचा जायेगा।