फुलबाड़ी में चलती बस से गिरकर एक महिला घायल 

फुलबाड़ी,19 सितंबर (नि.सं.)। चलती बस से गिरकर एक महिला घायल हो गयी। यह घटना गुरुवार को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलबाड़ी संलग्न बटालियन मोर इलाके में घटी है। घायल महिला का नाम पोली देबनाथ है। महिला बालुरघाट का निवासी है। फ़िलहाल वह फुलबाड़ी पश्चिम धनतला इलाके में किराए के मकान में रहती है।
बताया जा रहा है कि इस दिन पोली देबनाथ माथाभांगा-सिलीगुड़ी रूट पर सरकारी बस में चढ़ी थी। फुलबाड़ी बटालियन मोड़ पर चलती बस से उतरने समय वह सड़क पर गिर गई। जिससे उनके सिर में चोट लग गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को बरामद कर निजी अस्पताल ले गए।घटना के बाद लोगों ने सरकारी बसों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। स्थानीय लोगों ने कहा कि दुर्घटनाएं सरकारी बस चालकों की लापरवाही से होती हैं। महिला यात्री के बस से उतरने से पहले बस चलने लगी जिससे यह हादसा हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibom