फुलबाड़ी में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

फुलबाड़ी, 27 जून  (नि.सं.)। एक युवक का शव घर के बगल में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है। घटना गुरुवार की सुबह फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के पुटीमारी संलग्न बांग्लाबस्ती इलाके की है। मृतक युवक का नाम राम प्रसाद (28) है। सूत्रों के अनुसार राम प्रसाद राजमिस्त्री का काम करता था। घर पर उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। राम लगभग हर दिन शराब पीने का आदी था। कल रात भी राम प्रसाद नशे की लत में घर लौटा था। जिसे लेकर बीती रात हंगामा हुआ था। आज सुबह परिवार वालों को राम प्रसाद का शव घर के पास एक पेड़ पर लटका पाया। जिसके बाद इसकी सूचना एनजेपी थाने की पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *