गाजोलडोबा में पर्यटन मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

राजगंज, 14 अगस्त (नि.सं.)। लाॅकडाउन व कोरोना के कारण गाजोलडोबा के ‘भोरेर आलो’ में कार्य धीमी गति से चल रहा है। पर्यटन मंत्री गौतम देव ने अनलॉक अवधि के दौरान काम में तेजी लाने के लिए आज गाजोलडोबा के हवा महल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।


बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि भोरेर आलो मेें हेल्थ केयर, थाना, पीलखाना, नौका विहार व आर्किड पार्क बनाया जायेगा। साथ ही ‘भोरेर आलो’ के लिये अलग महकमाशासक विभाग बनाया जा रहा है। हालांकि, गोल्फ कोर्स की भी योजना है, लेकिन अभी नहीं किया जा रहा है।वहां मियावाकी पद्धति में कृत्रिम वन बनाकर बर्ड जोन बनाए जाएंगे। इसके अलावा 20 कॉटेज बनाने के लिए कार्य चल रहा है। उनमें से पांच पहले ही बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि करीब 26 भूमिगत कॉटेज भी बनाए जाएंगे। भूमिगत कॉटेज अभी तक भारत में कही भी नहीं बनाई गई है, भोरेर आलो में पहली बार बनायी जायेगी। भोरेर आलो को अच्छे तरीके से सजाने की योजना है।


इस बैठक में प्रशासन के अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, पीएचई और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *