राजगंज, 27 जनवरी(नि.सं.)। रात के अंधेरे में बदमाशों के तांडव से राजगंज के पूर्व हरिचरण भीटा इलाके के निवासी मनोरंजन दास का परिवार दहशत में है।
जानकारी के अनुसार, मनोरंजन दास पेशे से दिहाड़ी मजदूर है। उनका किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है और न ही वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े हुए है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात अचानक कुछ बदमाशों ने उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से घर पर हमला किया। वहीं, लंबे समय तक ईंट-पत्थर फेंकते रहे। हमले के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से मनोरंजन दास और उनके परिवार के सदस्य मानसिक रूप से टूट गए है और भय के साए में जी रहे है।
इस संबंध में मनोरंजन दास ने बताया, बीती रात अचानक घर पर हमला हुआ, ईंट-पत्थर फेंके गए। कौन इस घटना को अंजाम दिया कुछ भी समझ नहीं पा रहा हूं।
