सिलीगुड़ी में गैस संकट, होटल और कैटरिंग कारोबारियों की बढ़ी चिंता

सिलीगुड़ी, 12 मार्च (नि.सं)। गैस की गंभीर कमी के कारण सिलीगुड़ी के होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग भारी मुश्किलों का सामना कर रहे है। कारोबारियों का कहना है कि अगर यह स्थिति कुछ और दिनों तक बनी रही तो कई लोगों को मजबूर होकर अपना व्यवसाय बंद करना पड़ सकता है।जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस की बुकिंग फिलहाल बंद है, जिसके कारण देशभर में रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसका असर अब सिलीगुड़ी के कारोबारियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सभी इस इंतजार में हैं कि हालात कब सामान्य होंगे।


गैस की कमी के चलते कई होटलों ने अपने मेन्यू में कटौती कर दी है। गैस बचाने के लिए इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन इससे भी समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो पा रहा है।

होटल और कैटरिंग कारोबारियों का कहना है कि पहले से लिए गए कई कैटरिंग ऑर्डर रद्द करने पड़ रहे है। फिलहाल होटलों में जो गैस स्टॉक मौजूद है, उससे कुछ दिन तक काम चल सकता है, लेकिन अगर जल्द गैस की आपूर्ति नहीं हुई तो होटल बंद करने की नौबत आ सकती है।


इसके अलावा कई होटलों में इस समय पर्यटक भी ठहरे हुए है, जिनके लिए भोजन की व्यवस्था करना भी होटल प्रबंधन के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *