लोकनाथ मंदिर में पूजा कर गौतम देव ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत

सिलीगुड़ी, 29 मार्च(नि.सं.)। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होती जा रही है। उम्मीदवार ज़ोर-शोर से प्रचार में जुटे है। इसी कड़ी में आज रविवार को गौतम देव ने सिलीगुड़ी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने 19 नंबर वार्ड स्थित लोकनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने प्रचार की शुरुआत की। पूजा के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास का संदेश दिया।
गौतम देव ने कहा, “मैं हमेशा लोगों के साथ रहता हूं। चुनाव के चलते सभी के पास जा रहा हूं और उनकी स्थिति जानने की कोशिश कर रहा हूं। सिलीगुड़ी के लोग मुझे अच्छी तरह जानते है, उनसे मुझे अलग से वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *