विधानसभा चुनाव 2026: प्रचार के बीच लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए गौतम देव

सिलीगुड़ी, 20 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। शुक्रवार को तृणमूल उम्मीदवार और मेयर गौतम देव शहर के वार्ड नंबर 4 में प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान ज्योतिनगर और ट्यूमलपाड़ा समेत कई इलाकों का दौरा किया। प्रचार के बीच स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके सामने रखी, जिन्हें उन्होंने ध्यान से सुना। साथ ही नगर निगम अधिकारियों और मेयर परिषद के सदस्यों को इन मुद्दों को देखने के निर्देश दिए।
वहीं, प्रचार के दौरान SIR प्रक्रिया में वोटरों के नाम कटने के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। इस मौके पर गौतम देव बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों से भी हंसी-मजाक करते नजर आए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *