सिलीगुड़ी, 24 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में मेयर और सिलीगुड़ी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ डिप्टी मेयर रंजन सरकार, वार्ड नंबर एक के पार्षद संजय पाठक और बोरो चेयरमैन गार्गी चटर्जी समेत अन्य लोग मौजूद थे। मेयर ने परिवार के सदस्यों से लंबी बातचीत कर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपील की कि इस घटना को राजनीतिक मुद्दा न बनाया जाए और सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहें। उन्होंने दोषी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की भी मांग की है।
