प्रशासकीय बोर्ड का चेयरमैन बने गौतम देव, नगर निगम के कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द

सिलीगुड़ी, 7 मई (नि.सं.)। राज्य सरकार ने पूर्व मंत्री गौतत देव को सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। प्रशासक की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने आज अपना कार्यभार संभाला।


बोर्ड के अन्य नामित सदस्य रंजन सरकार, विवेक वैद्य और आलोक चक्रवर्ती ने भी कार्यभार संभाला।आज कार्यभार संभालने के बाद गौतम देव कोरोना की स्थिति पर एक बैठक की। इस दौरा नगर निगम के कमिश्नर सोनम वाग्दी भूटिया उपस्थित थे।

अगले कुछ दिनों में गौतम देव सभी वार्ड के को-ऑडिनेटरों के साथ क बैठक करेंगे। कार्यभार संभालने के बाद गौतम देव ने कहा कि फिलहाल नगर निगम के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की जा रही है। गौतम देव ने कहा कि वह अशोक भट्टाचार्य के साथ भी चर्चा करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *