गैयाबाड़ी,22 मार्च(नि.सं.)। सुकेपोखरी से सिलीगुड़ी की ओर जा रही एक वाहन गैयाबाड़ी के पास मुख्य सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार कई अन्य लोग घायल हो गये। मृतक की पहचान तारके लामा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बरामद कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में गणपत प्रसाद, इस्लामुद्दीन अंसारी, नंका आलम, फुर्बा डुक्पा, नाजिम आलम और राजू छेत्री शामिल है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हालांकि, हादसे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में होने के कारण यह हादसा हुआ है।