जीसीपीए सुप्रीमो अनंत महाराज सिरुआ उत्सव में शिरकत करने के लिए नेपाल के लिए हुए रवाना

सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (नि.सं.)। नेपाल में राजवंशी समुदाय द्वारा बुलाए गए सिरुआ उत्सव में शिरकत करने के लिए जीसीपीए सुप्रीमो अनंत महाराज पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ नेपाल पहुंचे। नेपाल रवाने होने से पहले उन्होंने कहा किदोनों देशों की संस्कृतियों का संगम होगा।


इसके अलावा जीसीपीए सुप्रीमो अनंत महाराज ने अलग राज्य की बात पर जोर दिया। केंद्र शासित प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि अलग राज्यों के बारे में कहने के लिए कुछ भी नया नहीं है। यह फाइनल है। अलग राज्य होने वाला है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि केंद्र शासित प्रदेश नहीं होगा। आजादी के बाद से यहां ज्यादा विकास नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही हो रहा है। इससे अभूतपूर्व विकास होगा। आज अनंत महाराज खोरीबाड़ी की भारत-नेपाल सीमा से होते हुए नेपाल के बित्तामोड़ के रामचक गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *