मेयर ने एनजेपी के गेटबाजार में नई सड़क का किया उद्घाटन

सिलीगुड़ी, 30 मार्च (नि.सं.)। वादे के मुताबिक एनजेपी के गेटबाजार को नई सड़क मिल गई है। सिलीगुड़ी के वर्तमान मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 33 का चुनाव लड़ा था। उस समय उन्होंने वार्ड में विकासमूलक कार्यों का वादा किया था।
वादे के बाद एनजेपी के गेटबाजार में 950 मीटर सीसी रोड का काम शुरू हुआ था। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने आज उक्त सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी मेयर रंजन सरकार, मेयर परिषद माणिक दे, कमल अग्रवाल, शोभा सुब्बा, रंजन शील शर्मा, जयंत राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
मेयर गौतम देव ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर के सभी बाजार सड़कों को नए तरीके से बनाने का फैसला किया है। कई का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही एसजेडीए के पैसे से गेटबाजार में एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन कुछ काम बाकी है, वह भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *