घर के पास तालाब से व्यक्ति का शव बरामद

राजगंज,2 सितंबर (नि.सं.)। घर के पास तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना राजगंज के मगराडांगी संलग्न इलाके के कामिनी नगर की है। मृतक का नाम सुशांत मंडल (40) है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार पहले सुशांत मंडल सिटी ऑटो चलाता था। उसके घर में पत्नी और दो बच्चे हैं। वह लंबे समय से बीमार था और वह ससुराल में ही रहकर अपना इलाज करा रहा था। शनिवार को सुशांत मंडल अपने घर आया था। रविवार शाम से उसका पता नहीं चल पा रहा था। आज सुबह घर के पास तालाब में पंपसेट से पानी कम करने के बाद तालाब में उसका शव मिला।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom girişcasibomcasibom girişcasibom girişbahsegelcasibomcasibom girişcasibomcasibom giriş