सिलीगुड़ी में प्रेमिका ने नशेड़ी प्रेमी पर किया चाकू से हमला, प्रेमी अस्पताल में भर्ती

सिलीगुड़ी,13 दिसंबर (नि.सं)। सिलीगुड़ी में नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद में प्रेमिका ने प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हमलावर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि देवीडांगा इलाके का रहने वाला मनोज श्रीवास्तव नशे का आदि है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति की मौत के बाद मनोज श्रीवास्तव के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। लेकिन मनोज की नशे की लत के चलते दोनों के रिश्ते में दूरी आने लगी। मनोज आए दिन अपनी प्रेमिका से नशे के लिए रुपये की मांग कर रहा था। जिसके चलते वह बेहद परेशान थी। आरोप है कि महिला रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थी। लेकिन मनोज उसे नहीं छोड़ रहा था।


इस बीच बीते कल मनोज श्रीवास्तव अपनी प्रेमिका के घर गया और फिर से रुपये की मांग करने लगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गई। आरोप है कि मनोज ने अपनी प्रेमिका पर खराब भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद प्रेमिका ने किचन में रखे चाकू से अपने प्रेमी मनोज पर हमला कर दिया। इस घटना में प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रधान नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार महिला का कहना है कि उसने अनजाने में अपने प्रेमी चाकू पर हमला किया है। उसकी  ऐसी कोई मंशा नहीं थी। इधर, पुलिस मनोज के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान दर्ज करेगी। फिलहाल,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *