सिलीगुड़ी में राज्यपाल ने कूचबिहार घटना की पीड़ित महिला से की मुलाकात

सिलीगुड़ी, 2 जुलाई (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज सिलीगुड़ी गेस्ट हाउस में कुचबिहार घटना की पीड़ित महिला से मुलाकात किया। इस दौरान राज्यपाल ने महिला से पूरी घटना का विवरण लिया। गौरतलब है कि कुचिबाहर में एक महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई की गयी थी। जिसका आरोप तृणमूल पर लगा है। बताया गया है कि महिला भाजपा से जुड़ी है। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद से एक बार फिर राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे है।
इधर, आज सिलीगुड़ी सर्किट हाउस में पीड़ित महिला से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद से ही राज्य में हिंसा काफी बढ़ गई है। यहां कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। खास करके मुख्यमंत्री को इस विषय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आगे उन्होंने बताया कि लोगों के हितो की रक्षा करना उनका दाईत्व है। इसलिए वे लोगों के अधिकार और उनके सुरक्षा के लिए आपना कर्तव्य निभाएंगे। दूसरी तरफ राज्यपाल से मिलने के बाद कुचबिहार की पीड़ित महिला ने कहा कि भाजपा से जुड़े होने के चलते चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने उसे निर्वस्त्र कर पिटा। उन्हें राज्य सरकार के पुलिस पर भरोसा नही है। वहीं, उन्होंने राज्यपाल को पूरी घटना बताई है। राज्यपाल ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। जिस पर उसे विश्वास है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MARScasibomcasibom girişCasibom Bonuscasibom mobil girişhttps://www.cellerini.it/girişcasibom girişcasibomcasibom girişbahsegelmarsbahiscasibom resmi girişcasibom