गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत, सिलीगुड़ी में भाजपा ने ढोल- नगाड़ों के साथ निकाली विजय रैली

सिलीगुड़ी, 8 दिसंबर (नि.सं.)। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी मतों से जीत हासिल की है। जिसके बाद से सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए है। वहीं, जित का जश्न सिलीगुड़ी में भी देखा गया। जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के साथ विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। सिलीगुड़ी के जयमुनि भवन से निकली भाजपा की विजय रैली, विभिन्न मार्गों का परिक्रमा करते हुए हाशमी चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान राहगीरों को लड्डू भी बांटे गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *