सिलीगुड़ी,10 मार्च (नि.सं.)। घोषपुकुर वन विभाग ने हाथी के देहांश के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित का नाम जेंडर उरांव है। बताया गया है कि घोषपुकुर वन विभाग ने हंसखोआ इलाके में अभियान चलाकर हाथी के देहांश के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
