सिलीगुड़ी, 21 मार्च (नि.सं.)। इस बार हनुमान जयंती पर शहरवासियों के लिए खास आकर्षण तैयार किया जा रहा है। सिलीगुड़ी के उत्तर शांतिनगर बऊबाजार इलाके में नेताजी पाड़ा तरुण दल की ओर से आयोजित पूजा में इस बार बाल रूप में हनुमान की झलक देखने को मिलेगी।
आयोजकों का कहना है कि इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की गई है, जो शहर के लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। मूर्ति निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा है और कलाकार बारीकी से इस खास थीम को अंतिम रूप दे रहे हैं।
गौरतलब है कि नेताजी पाड़ा तरुण दल की यह पूजा इस साल दूसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है। पहले ही साल आयोजन को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, इसलिए इस बार और बड़े स्तर पर नई थीम के साथ लोगों को सरप्राइज देने की योजना बनाई गई है।
