सिलीगुड़ी,12 फरवरी (नि.सं.)। आज से राज्यभर में उच्च माध्यमिक (हायर सेकेंडरी) परीक्षा शुरू हो गई है, जो 27 फरवरी तक चलेगी। इस वर्ष पूरे राज्य में कुल 7,10,811 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है।
राज्य के 23 जिलों में कुल 822 मेन वेन्यू और 2,103 सब-वेन्यू में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में पुलिस की ओर से कई जगह हेल्प डेस्क लगाए गए है। परीक्षार्थियों को पानी और पेन वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इसके अलावा डाबग्राम-फूलबाड़ी तृणमूल छात्र परिषद की ओर से भी परीक्षार्थियों को पानी और पेन देकर शुभकामनाएं दी गई।
