सिलीगुड़ी, 12 दिसंबर (नि.सं.)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इस जीत की खुशी में सिलीगुड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।
बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में भारी मतों से जीत हासिल करने के बाद हिमाचल की जनता को धन्यवाद और बधाई देने के लिए आज दार्जिलिंग जिला कांग्रेस की ओर से एक रैली निकाली गई। यह रैली हाशमी चौक स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय के सामने से शुरू हुई और विभिन्न इलाकों की परिक्रमा कर पुनःहाशमी चौक पर जाकर संपन्न हुई।
इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ-साथ कांग्रेस नेता शंकर मालाकार, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित तिवारी सहित जिले के अन्य नेता शामिल हुए।
