नक्सलबाड़ी,16 मार्च (नि.सं.)। होली खेलकर घर जाते समय सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार रात नक्सलबाड़ी हातिघिसा इलाके में घटी है। बताया गया है कि एक बाइक पर चार लोग सवार होकर फांसीदेवा के कमला चाय बागान से ऑर्ड चाय बागान जा रहे थे।
वहीं,एक बाइक नक्सलबाड़ी से सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। तभी हातिघिसा इलाके में अनियंत्रित होकर दो बाइक टक्करा गई। जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अभिलाब केरकेट्टा, सुमेश छेत्री, बिफनी उरांव अर्पित उरांव और संजय रावत के रूप में हुई। बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर और प्राथमिक उपचार के बाद उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।